![]()
उज्जैन में लगातार तीसरे दिन भी खाद्य विभाग ने दो फर्मो पर कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए का घी के सेम्पल लेकर जब्त किया है। करीब एक लाख आठ हजार रुपए का 544 लीटर घी को जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा शनिवार शाम को उज्जैन के दूधतलाई तिलक मार्ग उज्जैन स्थित श्री कृष्णा डिस्पोजल का निरीक्षण कर रत्नागिरी देसी घी एवं रत्नागिरी काउ घी के नाम से 200 मि.ली., 500 मि.ली., 01 ली. की पैकिंग में घी एकत्रित होना पाया गया। खाद्य अधिकारी बस्नेत शर्मा ने बताया कि बिल के आधार पर उक्त घी की खरीदी श्री नारायण ट्रेडिंग कम्पनी, 57, गोयल नगर, इंदौर से 433 रूपये प्रति लीटर की दर से क्रय किया जाना पाया गया। कम कीमत में घी के विक्रय में संदेह होने पर 49326 रुपए का कुल 110 लीटर घी को जप्त कर नमूनें लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही की गई। दूसरी कार्यवाही तहसील महिदपुर रोड उज्जैन स्थित फर्म राजेंद्र कुमार बाबूलाल की दुकान पर की गई जहां मौके से नन्द कृष्णा घी 1 लीटर, 500 मि.ली. एवं 100 मि.ली. की पैकिंग में होना पाया गया। बिल के आधार पर घी की खरीदी ओमसारथी डेयरी प्रोडक्टस लिमिटेड, सत्यम इण्डस्ट्रीयल स्टेट जिला तापी गुजरात से क्रय किया जाना पाया गया। संदेह के आधार पर 59490 रुपए का कुल संग्रहित 434 लीटर घी को जप्त कर नमूनें लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही की गई है ।
Source link
उज्जैन में अमानक घी पर तीसरे दिन भी कार्यवाही:दो अलग-अलग फर्मों से लाखों रुपए का 544 लीटर घी जब्त
