Headlines

तालाब पर कब्जे से नाराज महिला का विरोध प्रदर्शन:भाकियू प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह बोले- प्रशासन कर रही अनदेखी, तालाब व जमीन की जांच हो




प्रयागराज में हाईकोर्ट के पास शुक्रवार सुबह एक महिला 100 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महिला से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि पूनम दुबे कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही थीं। गुरुवार को भी संगठन के लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद एसडीएम से मामले में बातचीत की गई, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद मौके पर रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। अनुज सिंह के मुताबिक, 25 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसानों के साथ हुई बैठक में भी पूनम दुबे ने जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। बैठक में तालाब और मंदिर क्षेत्र का चारों ओर से सुंदरीकरण कराने की बात कही गई थी। उनका कहना है कि पूनम दुबे की मांग केवल इतनी है कि तालाब की जमीन पर मंदिर बना रहे तो बने, लेकिन वहां किसी अन्य प्रकार का अतिक्रमण न कराया जाए। अनुज सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए रास्ता बनवा रहा है। उन्होंने स्थानीय लेखपाल और कानूनगो पर भी जमीन पर कब्जा कराने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूनम दुबे दो दिन से खाना नहीं खा रही हैं और मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उनके पास जमीन से जुड़े दस्तावेज भी हैं। किसान नेता ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारने तथा तालाब की जमीन की जांच कराने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयागराज के भगवतपुर गांव में तालाब और मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की महिला पदाधिकारी पूनम दुबे शुक्रवार सुबह हाईकोर्ट के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन्होंने अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो भी जारी किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। पूनम दुबे का आरोप है कि गांव के तालाब की जमीन पर पिछले एक साल से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। वहां मंदिर और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले निर्माण रुकवा दिया था, लेकिन इसके बाद क्षेत्रीय विधायक के दबाव में प्रशासन द्वारा करीब 25 फीट का रास्ता निकाला जा रहा है। उनका दावा है कि इस रास्ते से तालाब की जमीन पर दोबारा कब्जे की स्थिति बन रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *