![]()
बुरहानपुर में गांधी जयंती पर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुरानी तहसील कार्यालय के सामने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सामूहिक उपवास रखा। शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को ‘काला कानून’ बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की। ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि 40-50 साल की सेवा के बाद शिक्षकों से दोबारा योग्यता साबित करने को कहना गलत है। उन्होंने सभी विभागों की योग्यता जांचने की बात कही। पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
शिक्षकों ने वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति दिनांक से देने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने और ई-अटेंडेंस प्रणाली रद्द करने की मांग भी रखी। उपवास के बाद सैकड़ों शिक्षक पैदल मार्च करते हुए गांधी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी जी को ज्ञापन सौंपा। यह लोग रहे मौजूद
संयुक्त मोर्चा के संयोजक डॉ. अशफाक खान, अनिल बाविस्कर, धर्मेंद्र चौकसे, प्रमिला सगर, ज्योति पाटिल, अता उल्लाह खान, सैयद शहजाद अली, सतीश दामोदर, सुजीत ठाकुर और संजय मराठे सहित अन्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के बाद कृषि कानून वापस लिए थे। इसी तरह शिक्षक पात्रता परीक्षा के कानून को भी लोकसभा में पारित कर वापस लिया जाना चाहिए।
Source link
बुरहानपुर में शिक्षकों का सामूहिक उपवास:शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द करने की मांग, गांधी जी की तस्वीर लेकर निकाल पैदल मार्च
