राजस्थान में आज तेज बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट:अजमेर सहित कई जिलों में 3 इंच तक बरसात, 11 जुलाई से बदलेगा मौसम




राजस्थान में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। मंगलवार को डूंगरपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बूंदी समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात हुई। वहीं, 8 जुलाई को भी मौसम विभाग ने 3 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में येलो अलर्ट है। 11 जुलाई से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। राजस्थान में मौसम की तस्वीर… ये शहर सबसे गर्म गर्मी-बारिश का बड़े अपडेट्स सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर में: पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात डूंगरपुर के वेंजा में 70MM, ओबरी में 51, धम्बोला में 34, देवल में 32 में रिकॉर्ड की गई। वहीं, अलवर के पास नीमराणा में 52, प्रतापगढ़ के अरनोद में 21, छोटी सादड़ी में 22, सुहागपुरा में 20 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा सवाई माधोपुर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, बांसवाड़ा में भी दो इंच तक पानी बरसा। राजस्थान के अन्य जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई। श्रीगंगानगर में पारा 42 डिग्री: पश्चिमी जिलों में गर्मी, उमस का दौर जारी रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41.8, चूरू में 41, जैसलमेर में 40.6, फलोदी में 40.2, नागौर में 37.3, पिलानी में 39.2, हनुमानगढ़ में 39.4 और फतेहपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कमजोर पड़ा डिप्रेशन सिस्टम: मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन 8 जुलाई से कमजोर होकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर वेल मार्क लो प्रेशर के रूप में है। इसके अगले 24 घंटों में कमजोर होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से राज्य के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने और अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के बड़े शहरों का मौसम जयपुर: राजधानी में मंगलवार बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कोटा: हल्की बारिश होने के बाद दिनभर उमस रही। दिन के तापमान में 2 डिग्री गिरावट हुई और बादल छाए रहे। शाम साढ़े 5 बजे तक 1.2 एमएम बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर: लेकसिटी में दिनभर बादल छाए रहे। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के डबोक केंद्र के अनुसार उदयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर: शहर में सुबह रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो दिन में तेज बारिश में बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 16.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अलवर: शहर में दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार को बारिश से राहत मिली। सुबह से घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। शाम करीब 5 बजे तापमान घटकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जोधपुर: मंगलवार को मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। सीकर: मंगलवार को दिनभर उमस रही, शाम‌ को तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। शाम‌ को जिला‌‌ मुख्यालय समेत आसपास के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में बारिश का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *