Headlines

शतरंज में राध्या का शानदार प्रदर्शन




जालंधर | पंजाब की युवा शतरंज प्रतिभा और मेयर वर्ल्ड स्कूल की छात्रा राध्या मल्होत्रा ने 2 से 8 अगस्त 2026 तक मंगलुरु में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-11 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 राउंड में 8 अंक हासिल कर 9वां स्थान प्राप्त किया। देशभर से शामिल हुईं प्रतिभाशाली युवा शतरंज खिलाड़ियों के बीच राध्या ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान उनकी एलो रेटिंग में 42 अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसके साथ ही राध्या अब पंजाब की सर्वोच्च रेटिंग वाली बालिका शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 9वां स्थान और एलो रेटिंग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी उनके उभरते शतरंज करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *