Headlines

शिकायत निवारण शिविर में 15 आवेदन आए



तलेन| पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत तलेन थाना पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत निवारण शिविर लगाया। इसमें आमजन की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निराकरण किया गया। पुलिस के अनुसार शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विश्वास बढ़ाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *