Headlines

40 नए कर्मचारियों को मिली वेलकम किट:झालावाड़ में रोजगार उत्सव, सीएम ने कई नई सेवाएं लॉन्च कीं




झालावाड़ में शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम हुआ। मिनी सचिवालय ऑडिटोरियम में 40 नए कर्मचारियों को वेलकम किट मिलीं। इस दौरान श्री भवानी निकेतन महाविद्यालय में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’, ‘सपनों की उड़ान—सशक्त युवा संवाद’, ‘नई किरण’ नशा मुक्ति पोर्टल, ‘प्रतिभा’, ‘खेल मित्र’, ‘खेलो राजस्थान’ गेम्स पोर्टल और ‘स्मार्ट मूल निवास’ प्रमाण-पत्र सेवा सहित कई नई योजनाएं लॉन्च कीं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने 40 नव नियुक्त कर्मचारियों को वेलकम किट दीं। ये कर्मचारी आयुर्वेद (5), शिक्षा (1), यूनानी (3), पशुपालन (11), राजस्थान पुलिस (3), जेवीवीएनएल (1), चिकित्सा (3), माध्यमिक शिक्षा (1), स्किल डेवलपमेंट (2), वाणिज्य कर (2), राजस्व (2) और कार्मिक विभाग (6) से थे।
कर्मचारियों में उत्साह दिखा। उन्हें ईमानदारी से काम करते हुए बेहतर सेवाएं देने को कहा गया। युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने और डिजिटल नागरिक सेवाओं को आसान बनाने के सरकारी प्रयासों की जानकारी भी दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *