Headlines

करनाल टोल के पास दर्दनाक हादसा:कार-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत,अचानक ब्रेक से बिगड़ा संतुलन, पीछे से आए ट्रक ने कुचला




करनाल के बसताड़ा टोल टैक्स से पहले जीटी रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही बाइक कार से टकरा गई। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामा से मिलने आया था युवक, साथ निकले थे सफर पर
प्रीतमपुरा करनाल निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल उसका भांजा निखिल पुत्र देवराज निवासी जम्मू कॉलोनी बी कैंप, यमुनानगर (जगाधरी), उम्र 26 वर्ष उससे मिलने आया था। दोपहर करीब 1 बजे दोनों अपने-अपने काम के लिए निकले। जितेंद्र सिंह अपनी बाइक पर घरौंडा अनाज मंडी की ओर जा रहा था, जबकि निखिल अपनी बाइक पर कंपनी के काम से गुरुग्राम जा रहा था। अचानक ब्रेक से हुआ हादसा, ट्रक ने कुचला
जब वे घरौंडा टोल टैक्स से पहले पहुंचे तो निखिल के आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे निखिल की बाइक कार के पिछले हिस्से से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गया। जितेंद्र सिंह ने अपनी बाइक साइड में रोक दी, लेकिन तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहा ट्रक निखिल को बुरी तरह कुचल गया। भीड़ का फायदा उठाकर फरार हुए चालक
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक चालक भी ट्रक छोड़कर भाग निकला। शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह दोनों चालकों को पहचान सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
मामले की सूचना मिलने पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल निखिल को तुरंत निजी वाहन से ट्रामा सेंटर, नागरिक अस्पताल करनाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच मनोज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो दोनों फरार चालकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *