Headlines

अतिथि शिक्षकों ने अनूपपुर में न्याय यात्रा निकाली:महापंचायत के वादों को पूरा करने और 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन




गांधी जयंती पर शुक्रवार को अनूपपुर में अतिथि शिक्षकों ने न्याय यात्रा निकाली। उन्होंने महापंचायत के वादों को पूरा करने और छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। यह यात्रा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से शुरू हुई। इसमें जिले के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों अतिथि शिक्षक शामिल हुए। यात्रा नगर के मुख्य रास्तों से होते हुए शाम करीब 4:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। अतिथि शिक्षक संघ का कहना है कि वे लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में सेवाएं दे रहे हैं। पर उनके भविष्य को लेकर अभी भी अनिश्चितता है। शिक्षकों को सरकार के महापंचायत में किए गए वादों से उम्मीद थी, लेकिन वे वादे अब तक लागू नहीं हुए हैं। न्याय यात्रा के जरिए उन्होंने सरकार को अपने वादे याद दिलाए और मांगों के जल्द समाधान की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। यह यात्रा जिला अध्यक्ष मनलाल साहू के नेतृत्व में निकाली गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *