Headlines

उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत:लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक घंटे पड़ा रहा शव, बाल-बाल बचे वाहन चालक




उन्नाव में शनिवार रात गदनखेड़ा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश की मौत हो गई। हादसा रात करीब पौने 12 बजे लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर हुआ। टक्कर के बाद गौवंश का शव करीब एक घंटे तक हाईवे पर पड़ा रहा। इस दौरान तेज रफ्तार वाहनों के चालकों को अचानक ब्रेक लगाने और वाहन मोड़ने पड़े। कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गदनखेड़ा बाईपास पर पुल समाप्त होने के बाद एक गौवंश अचानक हाईवे पर आ गया। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। अचानक ब्रेक लगाने से बनी हादसे की स्थिति सड़क पर पड़े शव को देखकर वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना या वाहन मोड़ना पड़ा। इससे कई बार दुर्घटना की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और शहर की सड़कों पर अक्सर बेसहारा गौवंश घूमते रहते हैं। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के बीच इनकी मौजूदगी दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकती है। गौशालाओं के बावजूद सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गौशालाएं संचालित होने तथा बेसहारा गौवंशों को संरक्षित करने के सरकारी दावों के बावजूद बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर दिखाई देते हैं। लोगों का कहना है कि यह स्थिति गौवंशों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर रही है। गौवंशों को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने की मांग स्थानीय लोगों ने हाईवे और प्रमुख मार्गों पर घूम रहे बेसहारा गौवंशों को सुरक्षित तरीके से गौशालाओं तक पहुंचाने और उनके दोबारा सड़कों पर आने से रोकने की व्यवस्था करने की मांग की है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि गौवंशों की टैगिंग कराई जा चुकी है। हाईवे पर गौवंश कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *