![]()
पटियाला के सनौर कस्बे में प्रवासियों के 2 गुटों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को भी कथित तौर पर नहीं बख्शा गया। उनके साथ भी मारपीट की गई और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वीडियो में एक महिला गंदे नाले में गिरती दिखाई दे रही है, जिस पर कुछ लोग लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मारपीट देखकर आसपास मौजूद लोगों को भी अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। रात के समय बीच बाजार में हुई इस घटना और खुलेआम लाठी-डंडों के इस्तेमाल ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस बोली-घटना की जानकारी नहीं मामले की जानकारी लेने के लिए जब सनौर थाने से संपर्क किया गया, तो वहां तैनात मुंशी ने पहले घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद मामले का पता लगाया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि घटना के बारे में कुछ जानकारी मिली है। कोई एफआईआर दर्ज नहीं फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में किसी कार्रवाई या केस दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है। देर रात तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने की जानकारी सामने आई है।
Source link
पटियाला में प्रवासियों के 2 गुटों में झड़प, VIDEO:महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा; कई लोगों ने भागकर बचाई जान
