Headlines

खरखौदा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित:महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को दी जानकारी; योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया




खरखौदा के मटिंडू गांव में 2 अक्तूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप अंतिल, जिला महामंत्री संदीप राणा और महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम रंगा मौजूद थे। खरखौदा खंड के सभी गांवों में तीन दिन तक ऐसे कार्यक्रम चलेंगे। इनका उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती माताओं, किशोरियों और बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में 6 महीने की बच्ची का अन्नप्राशन संस्कार हुआ। ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना के तहत मोनिका की बेटी चावी को 21 हजार रुपये का एलआईसी बॉन्ड मिला। प्रदीप अंतिल ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र महिलाओं और किशोरियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद करते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता, शबनम और आशा वर्कर पूजा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नीलम रंगा ने कहा कि आंगन मिलन सेवा से विभाग की योजनाएं घर-घर पहुंच रही हैं। इस दौरान समग्र बाल विकास योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, किशोरी सम्मान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री मातृ सहायता योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *