![]()
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने विजय को ‘रील्स’ वाला CM बताया। साथ ही कहा कि वे मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं। स्टालिन शुक्रवार को धरापुरम में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- “जिसके पास बहुमत का समर्थन नहीं है, ऐसे रील्स वाले मुख्यमंत्री’ के अहंकार का जवाब वोटिंग से देना होगा। मैं यहां सिर्फ वोट मांगने नहीं आया हूं। मैं न्याय मांगने आया हूं।” स्टालिन ने धरापुरम से DMK उम्मीदवार एस. सुगन्या के लिए वोट मांगे। धरापुरम और मदुरंथकम विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। विजय पर निशाना- वे आज लोकतंत्र के खलनायक बन रहे स्टालिन ने विजय की पिछली फिल्म ‘जननायकन’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने जननायकन में एक्टिंग की थी, लेकिन आज वह लोकतंत्र के खलनायक की तरह व्यवहार कर रहे हैं।” स्टालिन ने विजय की राजनीतिक शैली की आलोचना की और कहा कि उनके हाव-भाव से विधानसभा की गरिमा कम हुई है। उन्होंने आरोप लगाया, “विजय ने मान लिया है कि वे BJP की शाखा हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने यह सच बोला। TVK राजनीतिक दल के बजाय कॉरपोरेट संगठन की तरह काम कर रही है।” आरोप- SIR पर चुप क्यों, क्या BJP से डरते हैं स्टालिन ने आरोप लगाया कि विजय ने देशभर में चल रहे SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने पूछा कि क्या TVK के संस्थापक BJP से डरते हैं। जिन पार्टियों ने TVK सरकार को समर्थन दिया है, वे खुद भी यही जानना चाहती हैं। धरापुरम और DMK योजनाओं का जिक्र स्टालिन ने धरापुरम की अमरावती नदी की सुंदरता और शहर के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह इलाका दूसरे क्षेत्रों में अच्छी गुणवत्ता वाले धान के बीज भेजने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि धरापुरम विधानसभा क्षेत्र के लोग खेती से जुड़े कामों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। स्टालिन ने अपनी सरकार की पिछली कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर परिवार को फायदा पहुंचाने वाली योजनाएं शुरू की थीं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु देश का पहला राज्य था, जिसने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया कि धरापुरम में औद्योगिक विकास के लिए 87 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। स्टालिन ने आरोप लगाया कि कुछ कामों को टेंडर जारी होने से पहले ही कराया जा रहा है। उन्होंने मेट्टूर जलाशय से पानी छोड़ने पर हुए खर्च का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी उपचुनाव जीतती है, तो बिजली के बिल और दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं। स्टालिन ने कहा, “यह उपचुनाव सिर्फ धरापुरम के बारे में नहीं है। आप पर पूरे तमिलनाडु के हितों की रक्षा की जिम्मेदारी है।”
Source link
धरापुरम चुनावी सभा में स्टालिन बाेले- विजय ‘रील्स’ वाले CM:सलाह दी- मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं
