Headlines

महिला और 4 बच्चों की मौत में पति गिरफ्तार:मोतिहारी में 5 मौतों का मामला मर्डर में बदला, भाई ने दर्ज कराया केस




मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली गांव में एक महिला और उसके चार बच्चों के शव मिलने का मामला अब हत्या में बदल गया है। पहले इसे हादसा या डूबने से हुई मौत माना जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतक महिला की पहचान सुशीला देवी के रूप में हुई है। उसके साथ उसके चार मासूम बच्चों के शव भी चंवर से बरामद किए गए थे। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सुशीला देवी (30), बच्चों में अमृता कुमारी (11), अविनाश कुमार (8), पम्मी कुमार (6) और रवि कुमार (4) के रूप में हुई। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. प्रारंभिक जांच में इसे डूबने की घटना बताया जा रहा था, लेकिन मृतका के भाई संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी श्यामानंद महतो के आवेदन के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। श्यामानंद महतो ने गोविंदगंज थाना में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बहन और उसके चारों बच्चों की मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने बताया कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी। भाई ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसी कारण ससुराल वालों ने मिलकर सुशीला देवी और उसके चारों बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से शवों को चंवर में फेंक दिया। मोतिहारी के गोविंदगंज के रहने वाले धर्मेंद्र की शादी 12 साल पहले सुशीला से हुई। इसके बाद उसके 4 बच्चे हुए, जिनमें 3 बेटे और एक बेटी थी, सबसे बड़ी बेटी 11 साल की थी। ग्रामीण अमित का कहना है कि धर्मेंद्र अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ मां-पिता से अलग होकर दूसरे घर में रहते थे। जब वह माता-पिता के साथ रहते तब दोनों पति-पत्नी के बीच क्या होता था, यह सब कोई जानता था, लेकिन जब से वे लोग अलग हुए हैं, तब से उसके बारे में बहुत कम जानकारी लोगों को रहती है। लोगों ने पानी से बॉडी निकाला…. घास काटने गई थी तब से पत्नी गायब थी – पति पति धर्मेंद्र महतो का कहना है कि, ‘शाम 5 बजे अपने चारों बच्चे को लेकर पत्नी घास काटने के लिए गई थी, उसके बाद पत्नी वापस नहीं आई। मैनें खुद से खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।’ ‘मैं और गांव के लोग तलाश कर ही रहे थे कि जानकारी मिली की चंवर में जमा पानी में बॉडी पड़ा हुआ है, जब मैं वहां गया तो देखा की मेरी पत्नी और बेटा-बेटी है, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी के शव को बाहर निकाला।’ ग्रामीण अजय ने बताया कि, ‘जहां भी वह जाती थी अपने बच्चे को लेकर जाती थी, उसका पति बाहर में मजदूरी करता है, 3 महीने पहले घर आया था तब से वह घर पर ही था, माता-पिता से अलग हो कर पति पत्नी और बच्चे साथ में रहते थे।’ पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया मामले की गंभीरता को देखते हुए गोविंदगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे ने तुरंत FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में शामिल मृतका के पति धर्मेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *