Headlines

जिला अस्पताल में एल्डरमैन और सफाईकर्मी भिड़ीं, VIDEO:सक्ती में सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद; गाली-गलौज के बाद हाथापाई




सक्ती जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को वार्ड क्रमांक 18 की नवनिर्वाचित महिला एल्डरमैन सुनीता गबेल और महिला सफाईकर्मी के बीच विवाद हो गया। सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सुनीता गबेल शनिवार को अपने निजी कार्य से जिला अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने वहां मौजूद महिला सफाईकर्मियों से सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस धीरे-धीरे बढ़ती गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। अस्पताल के बाहर भी दोबारा हुआ विवाद बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल परिसर में विवाद शांत होने के बाद अस्पताल के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद हुआ। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को फिर शांत कराया। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से पूरे विवाद का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत घटना के बाद दोनों पक्षों ने सक्ती थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस वायरल वीडियो समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को दोनों पक्षों से जानकारी लेगा स्वास्थ्य विभाग सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें विवाद की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि सोमवार को दोनों पक्षों से मामले की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *