Headlines

हाथरस में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा:शिवभक्तों का किया गया स्वागत, शिवभक्तों में दिखा उत्साह




हाथरस में रविवार को शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के लिए एक अनूठी पहल की गई। विभिन्न मार्गों से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत हाथरस पुलिस लाइन से हुई, जहां दोपहर करीब 1:30 बजे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और सिकंदराराऊ में कांवड़ियों पर फूल बरसाए। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में और मठ मंदिर आगरा के महंत महाराज योगेशपुरी जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज’ रहे। समिति का उद्देश्य मीलों पैदल चलकर शिवधाम की ओर जा रहे कांवड़ यात्रियों की आस्था, भक्ति और सेवा भावना का सम्मान करना है। कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए निर्धारित कार्यक्रम के तहत, हेलीकॉप्टर ने हाथरस पुलिस लाइन से उड़ान भरने के बाद सिकंदराराऊ-कासगंज मार्ग से होते हुए एटा और एटा-टूंडला मार्ग की ओर प्रस्थान किया। मार्ग में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद, हेलीकॉप्टर फिरोजाबाद होते हुए आगरा स्थित बाबा श्री मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर रवाना हुआ, वहां भी कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए। शिव भक्तों में देखा गया उत्साह समिति के संस्थापक अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मीलों पैदल चलकर शिवधाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों के चरणों में पुष्प अर्पित करना महादेव की सच्ची सेवा है। हेलीकॉप्टर से हुई इस पुष्पवर्षा ने कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों में उत्साह देखा गया, और ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘जय भोले’ के जयकारे लगाए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *