Headlines

पलवल में ब्लैकमेलिंग से परेशान विवाहिता ने दी जान:युवक, उसकी बहन पर साजिश का आरोप, 20 दिन पहले हुई थी शादी, मायके में लगाई फांसी




पलवल में शादी के महज 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने माईके में फांसी पर लटक कर की अपनी जीवन लीला समाप्त। आरोप है कि एक युवक फोटो और वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, प्रताडित होकर उठाया खौफनाक कदम। होडल थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी बलजीत के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकयात में कहा कि उसकी भतीजी की शादी 19 जुलाई को मुंडकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद वह अपने मायके आई हुई थी। आठ अगस्त को उसकी भतीजी ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव में रिश्तेदारी के चलते आरोपी का था आना जाना नव विवाहिता के चाचा का आरोप है कि जाहुल नामक युवक का उनके गांव में रिश्तेदारी के चलते आना-जाना रहता था। जाहुल के पास उसकी भतीजी के अश्लील फोटो व वीडियो थे, जिनके जरिए वह उसे लगातार फोन करके ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि जाहुल के इस कृत्य में उसकी बहन शाहिना, उसका पति मजरुद्दीन, आशिक और असगर साथ दे रहे थे। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना आरोपी परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी से पहले भी आरोपियों को कई बार समझाया था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिहं ने बताया कि मृतका के चाचा की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *