![]()
मोगा जिले के बाघापुराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव फूलेवाला में गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है, जहां हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति की धान की फसल को रीपर चलाकर बुरी तरह बर्बाद कर दिया। यह वारदात 27 सितंबर की देर रात अंजाम दी गई। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी अमर सिंह और उसके 6-7 अज्ञात साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जगमोहन सिंह ने बताया कि उसने गांव फूलेवाला में कुछ जमीन ठेके (पट्टे) पर लेकर उसमें धान की फसल बीजी थी। 27 सितंबर की देर रात आरोपी अमर सिंह अपने 6-7 हथियारबंद साथियों के साथ जबरन ट्रैक्टर-रीपर लेकर उसके खेत में दाखिल हो गया। आरोपियों ने रीपर चलाकर करीब 6-7 कनाल में खड़ी धान की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। रोकने पर जान से मारने की धमकी पीड़ित के अनुसार, जब उसे घटना की सूचना मिली और वह मौके पर फसल को बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। उल्टा आरोपी अमर सिंह (जिसके पास बंदूक थी) और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच जारी, आरोपी फरार मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि जगमोहन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
Source link
मोगा में हथियारबंद लोगों ने धान के फसल चलाया रीपर:ठेके की जमीन पर जबरन घुसे, जान से मारने की धमकी दी; 7 लोगों पर केस
