![]()
कांगड़ा पुलिस ने बस अड्डे से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को चोर सहित शाहपुर से बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बलवीर सिंह, पुत्र रत्न चंद, निवासी इच्छी, तहसील व जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (नंबर HP40B-6182) कांगड़ा बस स्टैंड के बाहर खड़ी की थी। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। बलवीर सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कांगड़ा थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस करेगी आरोपी से पूछताछ एसएचओ आदर्श कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलबाग सिंह को शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया। दिलबाग सिंह, पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी गल खुर्द, डाकघर, तहसील व जिला फिरोजपुर, पंजाब का रहने वाला है। आरोपी को थाना हवालात में बंद कर दिया गया है। पुलिस आज आरोपी का रिमांड हासिल करेगी। उससे यह भी पूछताछ की जाएगी कि इस चोरी में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और उसने अन्य किन-किन जगहों पर चोरियां की हैं।
Source link
कांगड़ा बस अड्डे से चोरी हुई बाइक शाहपुर से बरामद:पुलिस ने पंजाब निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया; रिमांड पर होगी पूछताछ
