Headlines

आराध्या गर्ग को विभाष ने बराबरी पर रोका



भास्कर न्यूज |चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन शतरंज प्रतियोगिता में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के तीसरे चक्र का उद्घाटन जिले के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने शीर्ष बोर्ड पर चाल चलकर किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के तीसरे चक्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब झारखंड के विभाष कुमार सिन्हा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त इंटरनेशनल मास्टर आराध्या गर्ग को बराबरी पर रोक दिया।अन्य प्रमुख मुकाबलों में ओडिशा के फीडे मास्टर हर्षित रंजन साहू ने राजेश कुमार को, छत्तीसगढ़ के फीडे मास्टर एस. धनंजय ने शिवम चौधरी को, पश्चिमी बंगाल के अनुस्तूप विश्वास ने कृष कुमार मॉल को, असम के आभ्रज्योति नाथ ने पश्चिम बंगाल के अनिर्बान साहू को तथा झारखंड के अरीजीत घोष ने आंध्र प्रदेश की श्रावेश्री भीमाशेट्टी को पराजित किया। प्रतियोगिता के चौथे चक्र के बाद 12 खिलाड़ी 4-4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *