Headlines

Durg Spa Center Sex Racket Busted


दुर्ग-भिलाई5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। यहां आने वाले कस्टमर से पैसे लिए जाते थे। इसके बाद महिला दलाल के जरिए महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था। स्पा सेंटर का मैनेजर खुद इस पूरी गतिविधि को संचालित करता था।

मामला स्मृतिनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ली वेलनेस स्पा सेंटर में रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ‘ली स्पा सेंटर’ के मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपए कीमत के 19 मोबाइल फोन और देह व्यापार से जुड़ी अन्य सामग्री भी जब्त की है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पहले तस्वीरें देखिए…

पुलिस ने ‘ली स्पा सेंटर’ में छापा मारा, जहां कई लड़कियां मौजूद थीं।

पुलिस ने ‘ली स्पा सेंटर’ में छापा मारा, जहां कई लड़कियां मौजूद थीं।

कार्रवाई के बाद मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई।

कार्रवाई के बाद मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई।

स्पा सेंटर में पकड़े गए कस्टमर थाने में मुंह छिपाते नजर आए।

स्पा सेंटर में पकड़े गए कस्टमर थाने में मुंह छिपाते नजर आए।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, स्मृतिनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाई और सेंटर पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर कई लोग मिले, जिनमें स्पा सेंटर का मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहक और अन्य लोग शामिल थे।

पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। वहीं, महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के जरिए लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस के अनुसार, ग्राहकों से संपर्क कराने और पूरी गतिविधि को संचालित करने में मैनेजर की भूमिका सामने आई है।

19 मोबाइल और नगदी जब्त

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने इनकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई है। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1900 रुपए नगद भी मिले। पुलिस ने ग्राहकों और देह व्यापार के लिए आने वाले लोगों की जानकारी से जुड़ी सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

9 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने मामले में तनय सोनी (23), हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पांडेय (24) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

देह व्यापार के लिए ऐसे लाते थे महिलाएं

पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से पैसे लिए जाते थे। इसके बाद महिला दलाल के जरिए महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था। स्पा सेंटर का मैनेजर इस पूरी गतिविधि को संचालित करता था। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई

स्मृतिनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

नीचे आइसक्रीम शॉप, ऊपर लॉज में चल रहा था सेक्स-रैकेट: दुर्ग इंद्रा मार्केट में पुलिस की रेड, 6 पकड़ाए; पुराने कस्टमर को मिलती थी एंट्री

दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़।

दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने इंद्रा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में छापा मारा और इस रैकेट का खुलासा किया। मौके से 3 युवतियां और 3 कस्टमर पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *