![]()
पंचकूला में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से एमडीसी निवासी बिल्डर को विदेशी नंबर से कॉल आई है। कॉल के कुछ देर बाद उन्हें लगातार 4 वॉइस मैसेज भेजे गए। शिकायत के मुताबिक, इन वॉइस मैसेज में रोहित गोदारा के नाम से धमकी दी गई। रोहित गोदारा के नाम से धमकाने वाले बदमाश ने जिस वॉटसअप नंबर का प्रयोग किया है, उस पर उसका कंट्री कोड +380 है, जो कि यूक्रेन का है। कॉल के कुछ समय बाद उनके WhatsApp पर एक के बाद एक 4 वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गईं। शिकायत में आरोप है कि इन रिकॉर्डिंग में रोहित गोदारा व गिल्ली राणा बदमाश के नाम लेकर धमकाया गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े शहर के इन कारोबारी का ऑफिस पंचकूला सेक्टर-20 में बताया जा रहा है। वहीं इनके रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्टस इन दिनों हरियाणा के सोनीपत में चल रहे हैं।
बिल्डर को आए वॉयस नोट में मैसेज..
हां क्या हालचाल है तेरा, रोहित गोदारा बोल रहा हूं। एक तो मेरे भाई गिल्ली ने तेरे को फोन कर रखा है। प्रेम की भाषा तेरे को समझ में आई ना तो वो देख लेना। अगर तेरे को ये भाषा समझ में नहीं आई तो मेरे भाई तू बता देना दोस्ती या दुश्मनी क्या रखनी है। रोड़ पर ही रहेंगी गाड़ियां तेरे, अगर हमसे मिलकर चलेगा तो तेरा मान सम्मान रखेंगे, तेरी बात रखेंगे।
अगर तू ये सोच रहा है कि तुझे प्रशासन बचा लेगा या फिर कोई और बचा लेगा तो ये तेरी सबसे बड़ी गलतफहमी है। ये मान कर चलना, फिर तेरे बुरे दिन चालू हो गए। बात कर लेना, बात से हल करना ठीक है। दोबारा फोन न करना पड़ा, नहीं करना हो तो एक बार बात देना, फिर हम देख लेंगे।
धमकी के बाद सहमा हुआ है बिल्डर
धमकी भरा कॉल आने के बाद बिल्डर ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी है। वहीं डर के मारे कॉल आने के बाद वह घर से नहीं निकला है। हालांकि पुलिस ने सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाएं हैं। बिल्डर के आसपास वाले एरिया में सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं।
विदेशी नंबर और वॉइस रिकॉर्डिंग की जांच करेगी पुलिस मामले में विदेशी नंबर से आई कॉल और वाटॅसएप पर भेजी गई वॉइस रिकॉर्डिंग पुलिस जांच का अहम हिस्सा हैं। पुलिस कॉल डिटेल, वाटसएप चैट और वॉइस मैसेज के आधार पर धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास करेगी। तकनीकी जांच के जरिए यह भी पता लगाया जाएगा कि कॉल और मैसेज वास्तव में कहां से किए गए।
Source link
पंचकूला में बिल्डर को विदेशी नंबर से धमकी:4 वॉयस मैसेज भेजे; तुझे प्रशासन बचा लेगा, ये तेरी जिंदगी की बड़ी गलतफहमी
