Headlines

Ludhiana Theft Case | Shop Shutter Broken in 2 Minutes CCTV Footage latest update



लुधियाना में दुगरी इलाके में चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया और महज 4 मिनट के अंदर शटर तोड़कर गल्ले से 15 हजार रुपये कैश उड़ा लिए। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोरों ने कितनी तेजी और शातिर तरीके

.

बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा से आए थे चोर

जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार नीटू ने बताया कि उनकी दुकान दुगरी में गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के पास स्थित है। सामने आए CCTV फुटेज के अनुसार, 7 अगस्त की सुबह ठीक 5:05 बजे बिना नंबर प्लेट की एक एक्टिवा पर दो अज्ञात चोर दुकान के बाहर पहुंचते हैं। उन्होंने पहले आसपास का जायजा लिया और फिर अपने साथ लाए गए भारी सबल की मदद से दुकान का शटर बीच से तोड़ दिया।

5:06 पर आए, 5:09 पर काम कर हुए फरार

CCTV फुटेज में चोरों की फुर्ती देखकर हर कोई हैरान है। शटर तोड़ने के बाद चोर तुरंत दुकान के अंदर घुसे, सीधा गल्ले की तरफ गए और उसमें रखे करीब 15 हजार रुपये नकद निकाल लिए। सुबह 5:06 से 5:09 बजे तक यानी मात्र 4 मिनट के भीतर चोर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर वहां से रफूचक्कर हो गए।

दुकानदार का दर्द: शिकायत का कोई फायदा नहीं,पुलिस उल्टा परेशान करती है इस घटना में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पहलू पीड़ित का पुलिस से उठा भरोसा है। जब नीटू से पुलिस कंप्लेंट के बारे में पूछा गया तो उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस को शिकायत देने का कोई फायदा नहीं है।

दुकानदार ने आरोप लगाया कि पुलिस थानों में कोई सुनवाई नहीं होती है,बल्कि चक्कर काट-काटकर उल्टा समय बर्बाद होता है। नीटू ने यह भी कहा कि मदद करने की बजाय पुलिस अक्सर शिकायतकर्ता से ही उल्टी-सीधी मांगें करने लगती है। इसी परेशानी और पुलिस के रवैये से तंग आकर उन्होंने फैसला किया कि वो इस चोरी की सूचना पुलिस को नहीं देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *