Headlines

Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (10 To 16 August 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (10 To 16 August 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 से 16 अगस्त तक वृष राशि वालों को बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, जो आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेंगे। कर्क राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी उपलब्धि मिलने की उम्मीद है और फंसी पेमेंट वापस मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों के प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिलने और शादी की बात आगे बढ़ने के योग हैं।

मकर राशि वालों के मन मुताबिक कोई काम पूरा होगा और नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। वहीं, सिंह राशि वाले वाहन-प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री और बड़े निवेश में जल्दबाजी न करें। कुंभ राशि वाले नया बिजनेस शुरू करने से बचें। मीन राशि के लोगों को पैसों के मामले में धोखे से सावधान रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन मनचाहा नतीजा पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी। अपने काम और मेहनत पर भरोसा रखें। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- घर के बड़े सदस्य से बहस न करें, वरना उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। युवा और विद्यार्थी मन शांत रखने के लिए योग या मेडिटेशन कर सकते हैं।

व्यवसाय- कामकाज में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते उनका समाधान भी मिल जाएगा। इनकम का नया साधन बन सकता है। ऑफिस में राजनीति हो सकती है। दूसरों की खुशामद करने वाले लोगों से प्रभावित न हों और अपने काम पर ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में रोमांस और नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम से बचाव रखें। सर्दी, खांसी या एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- यह सप्ताह परिवार के साथ खुशी से बीतेगा। कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, जिसकी लंबे समय से इच्छा थी। युवाओं को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- आलस के कारण अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों के कारण करीबी दोस्तों से दूरी बढ़ सकती है। बीती बातों को बार-बार सोचने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें।

व्यवसाय- बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे, जो आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकते हैं। अधूरे काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोग कोई महत्वपूर्ण टारगेट पूरा करके कंपनी को फायदा पहुंचाएंगे। बड़े अधिकारियों से सहयोग भी मिल सकता है। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। विवाह के बाहर बनने वाला कोई संबंध पारिवारिक जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है, इसलिए मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत से थकान और बदन दर्द हो सकता है। काम के बीच पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और विरोधी आप पर हावी नहीं हो पाएंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ने या सहयोग करने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- पैसों के लेन-देन में लापरवाही न करें और जल्दबाजी में फैसला न लें। ज्यादा घूमने-फिरने के बजाय अपने जरूरी कामों पर ध्यान दें। योजना बनाकर काम करेंगे, तो जिम्मेदारियां आसानी से संभलेंगी।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत ज्यादा करनी होगी। किसी परेशानी के कारण अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। परिवार के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- सेहत को नजरअंदाज न करें। नियमित हल्की एक्सरसाइज और योग करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह दिनचर्या में अच्छे बदलाव महसूस होंगे। पुराना अनुभव किसी मुश्किल स्थिति का समाधान निकालने में मदद करेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- मुश्किल स्थिति में गुस्से और जल्दबाजी से बचें। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। रिश्तों को अच्छा बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान करा सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में धैर्य रखकर आगे बढ़ें। उधार दिया पैसा या फंसी हुई पेमेंट वापस लेने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंध को शादी तक पहुंचाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आगे परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं। स्वास्थ्य- योग और एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। बिगड़ी हुई दिनचर्या से सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। योजना बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान रहेगा। घर के बड़े सदस्य से उपहार भी मिल सकता है। नेगेटिव- वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए फिलहाल समय बहुत अच्छा नहीं है। विद्यार्थी और युवा भविष्य से जुड़े कामों पर पूरा ध्यान दें। अच्छे नतीजों के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी।

व्यवसाय- पार्टनरशिप के बिजनेस में पुरानी नकारात्मक बातों को छोड़कर वर्तमान काम पर ध्यान दें। बिजनेस में ज्यादा पैसा लगाना फिलहाल नुकसानदायक हो सकता है। ऑफिस में आपका प्रभाव बना रहेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में भरोसा बढ़ेगा और नजदीकी आएगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। खानपान में सुधार करें और पर्याप्त आराम लें। प्राणायाम भी कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे और अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बच्चे के भविष्य से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिलने से राहत होगी। दोस्त या रिश्तेदार से चल रहा पुराना मतभेद भी खत्म हो सकता है। नेगेटिव- व्यवहार में धैर्य और सरलता रखें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान करा सकता है। गैर जरूरी खर्च रोकें और बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके में सुधार का मौका मिलेगा। कार्यस्थल के किसी कर्मचारी की वजह से नुकसान होने की आशंका है। मार्केटिंग के काम फिलहाल टालकर कार्यस्थल पर खुद मौजूद रहना बेहतर होगा। लव- पति-पत्नी का मनमुटाव घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है। एक-दूसरे के साथ प्यार और समझदारी बनाए रखें। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान ज्यादा हो सकती है। काम का बोझ कम रखें और बीच-बीच में आराम करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किसी समस्या का समाधान होगा। इससे दूसरे जरूरी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अच्छी किताबें या उपयोगी जानकारी पढ़ने से आपकी सोच और व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा। नेगेटिव- पैसों के मामलों में सावधानी रखें। गैर जरूरी खर्च ज्यादा हो सकते हैं। बच्चों की समस्याएं समझने और उन्हें सुलझाने के लिए समय निकालें। छोटी बातों से परेशान होने के बजाय समाधान पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबार में छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन अपनी योग्यता से उन्हें संभाल लेंगे। ऑफिस में खुशामद करने वाले लोगों से प्रभावित न हों और अपने काम पर ध्यान रखें। युवाओं को अच्छा ऑफर मिल सकता है। लव- परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। विवाह के बाहर बना संबंध आपकी छवि और पारिवारिक जीवन दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। गर्मी के मौसम में लापरवाही न करें और पर्याप्त पानी लेते रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों की सलाह मिलती रहेगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले योजना बनाने से गलतियों से बचेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी का समाधान मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। नेगेटिव- लापरवाही और काम टालने की आदत के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। नकारात्मक सोच से आत्मविश्वास कम हो सकता है। हर काम पर जरूरत से ज्यादा सोचने के बजाय समय पर फैसला लें।

व्यवसाय- कारोबार व्यवस्थित रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील करने से पहले कागज अच्छी तरह जांचें। सरकारी नौकरी वाले लोगों को किसी मुश्किल प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। अच्छा काम करने पर अधिकारियों से तारीफ भी मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध को परिवार की सहमति मिलने और शादी की बात आगे बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य- अतिरिक्त काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। काम के साथ अपने लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम आपके पक्ष में हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवाद को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी समझदारी और सही फैसले की तारीफ होगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार से दोस्तों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। घर के बड़े लोगों को आपके समय और देखभाल की जरूरत होगी। विद्यार्थियों को किसी विषय में परेशानी हो सकती है।

व्यवसाय- कार्यस्थल की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। किसी कर्मचारी का गलत रवैया परेशानी पैदा कर सकता है। जरूरी काम अपनी मौजूदगी और निगरानी में करवाएं। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विचारों का मतभेद हो सकता है। शांति और समझदारी से स्थिति संभालें। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है। काम के बीच आराम भी करें। परेशानी लगातार रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- मन मुताबिक कोई काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी का कोई मामला लंबे समय से रुका है, तो उस पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- रिश्ते अच्छे रखने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी। भाई से मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई छोड़कर ज्यादा मौज-मस्ती में समय बर्बाद न करें।

व्यवसाय- कारोबार में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए निवेश करते समय बजट का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। लव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी रहेगी। परिवार के साथ डिनर या मनोरंजन की यादगार योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- मौसम और प्रदूषण से बचाव रखें। पर्याप्त आराम और व्यवस्थित दिनचर्या से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- सप्ताह का काफी समय घर के लिए सुविधा की चीजें खरीदने में बीतेगा। करीबी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपकी खास भूमिका रहेगी। इससे परिवार और आसपास के लोगों में आपकी छवि बेहतर होगी। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों से बजट बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को मनचाहे प्रोजेक्ट में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन कोशिश जारी रखें। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि से मन शांत होगा।

व्यवसाय- कारोबार सामान्य रहेगा। फिलहाल नया काम शुरू करने का समय अच्छा नहीं है। जो काम चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से परेशानी हो सकती है। लव- परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से सभी खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य- सिर भारी रह सकता है या बुखार जैसा महसूस हो सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। बुखार बना रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- परिवार में धार्मिक कार्यक्रम या उत्सव की योजना बन सकती है। परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में न होने के बावजूद आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान दें। नेगेटिव- पैसों के मामले में जरा भी लापरवाही न करें। धोखा होने की आशंका है। हर स्थिति में जरूरत से ज्यादा आदर्शवादी बनने के बजाय अपने हित का भी ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबार कुछ धीमा रहेगा, लेकिन मेहनत और सावधानी से जरूरी काम पूरे होते जाएंगे। धैर्य रखें। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है। सरकारी नौकरी वालों को अतिरिक्त ड्यूटी मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। कभी-कभी आत्मविश्वास कम महसूस हो सकता है। मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन या दूसरी आराम देने वाली गतिविधि करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *