![]()
अमृतसर| चौक पासियां स्थित मंदिर श्री जय कृष्णिया की ओर से 4 अक्टूबर को एएस बैंक्वेट हाल में महंती प्रतिष्ठा समारोह करवाया जाएगा। इसमें मंदिर के संचालक डॉ. सागर मुनि शास्त्री को संत समाज जय कृष्णी परंपरा के तहत महंती सौंपेगा। साथ ही उन्हें नया पारंपरिक नाम भी दिया जाएगा। समारोह में महंत श्री कारंजेकर बाबा अपने पूरे कुल के साथ मौजूद रहेंगे। प्रोग्राम सुबह 9 बजे मंगलदेव पूजा और नमस्कार से शुरू होगा। इसके बाद सत्संग, संतों का स्वागत, बच्चों के कल्चरल प्रोग्राम और प्रबोधन होगा। आखिर में महंती प्रतिष्ठा और संतों का पारंपरिक पूजन किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी देने के मौके पर मंदिर प्रधान अंजना लूथरा, अखिल धवन, कीर्तिका धवन, ललित चोपड़ा, दीपिका, स्मृति खोसला मौजूद रहीं।
Source link
मंदिर श्री जय कृष्णिया में महंती प्रतिष्ठा समारोह कल
