Headlines

किरण चौधरी की विधायक घनश्याम सर्राफ को नसीहत:मंच से बोली पूर्व मंत्री- बजट लगाने के लिए कमेटी बनाओ, MLA बोले-आपकी बात का पालन होगा




पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ को भरे मंच से नसीहत दे डाली। मौका था भिवानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत समारोह का। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए किरण चौधरी ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ को भिवानी में बजट के 400 करोड़ से विकास कार्य करवाने के लिए नसीहत दी और कहा कि वे निगरानी रखने के लिए एक कमेटी बनाएं। ताकि पैसा गलत तरिके से ना लगे। इस पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी मंच से ही किरण चौधरी की नसीहत पर सहमति जताई और कहा कि इस बात का पालन होगा। किरण चौधरी ने विधायक को दी नसीहत
पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी के अंदर काम चल रहा है। बहुत जल्द पीने के पानी की व्यवस्था के लिए 400 करोड़ रुपए दिए गए हैं। “मैं तो एक बात कहना चाहूंगी, हमारे विधायक जी बैठे हैं। यह सारा पैसा सही जगह लग जाए। एक कमेटी बना दो। एक कमेटी बनाए, जो देखे कि ये ठेकेदार पैसा ना खा पाए उसमें। क्योंकि मैंने देखा कि जब मैं मंत्री थी पब्लिक हेल्थ की। किस तरह से पैसा लुटाया जाता। एक कमेटी बनाईए, उस समय मैंने भी बनाई थी। वह कमेटी देखरेख करे कि कहीं पैसा गलत तरिके से तो नहीं लग रहा। यह विधायक जी आपकी जिम्मेदारी है, यह काम जरूर करना।” विधायक घनश्याम सर्राफ ने मानी नसीहत
भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी किरण चौधरी की नसीहत पर सहमति जताई। मंच से ही विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि “किरण चौधरी मंच से यह कह रही थी कि सीवर-पानी का पैसा बाहर नहीं जाना चाहिए। प्रतिदिन मेरी इन पर नजर रहती है। मैं कुछ एरिया में गया था, जहां जलभराव था। वहां सारे डिस्पोजल चालू थे। हम चाहते हैं कि शहर की व्यवस्था बहुत अच्छी व सुंदर बने। इसके लिए लगातार लगे रहते हैं। इसीलिए लोग मेरे माध्यम से आपको आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी फंड आप लोगों ने दिलाए हैं, उन सबका अच्छे ढंग से काम कर सकूं। इसके लिए टीम बनाने की बात कही है। टीम में हम सब लोगों को लेंगे। आप यह मान लें कि आप सबने जो बात कही है उसका अच्छे से पालन होगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *