Headlines

बिजली कर्मियों के साथ मंत्री अनिल विज की फाइनल मीटिंग:12 बजे होगी बातचीत; 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल प्रस्तावित, कंपनियों का विरोध




हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर आज सरकार और कर्मचारियों के बीच अहम बैठक होगी। बिजली मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे बिजली कर्मचारियों के साथ फाइनल मीटिंग प्रस्तावित है। बैठक में कर्मचारियों की मांगों और बिजली निगम में कंपनियों के विरोध को लेकर चर्चा होगी। बिजली कर्मचारी 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। कर्मचारियों का मुख्य विरोध बिजली निगम में कंपनियों की भूमिका और निजीकरण से जुड़े मुद्दों को लेकर है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बिजली निगम में कंपनियों के बढ़ते दखल से कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। समाधान की उम्मीद आज की बैठक को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद हड़ताल को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। कर्मचारी संगठनों की ओर से अपनी मांगें सरकार के सामने रखी जाएंगी। सरकार की ओर से समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। अब निगाहें दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक पर हैं। बैठक में सहमति बनती है तो प्रस्तावित हड़ताल टल सकती है, जबकि समाधान नहीं निकलने पर 11 से 13 अगस्त का आंदोलन तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ सकता है। अब जानिए हड़ताल के पीछे ये बड़ी वजह…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *