Headlines

पंजाब विधानसभा सेशन का आज आखिरी दिन:स्कूल फीस और आउटसोर्स मुलाजिमों से जुड़े बिल आएंगे, विपक्ष ने सेशन की अवधि बढ़ाने की मांग उठाई




पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। सदन में करीब 8 बिल पेश किए जाएंगे। इनमें पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (संशोधन) बिल, स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक से जुड़ा अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस फीस संशोधन बिल और पंजाब स्टेट आउटसोर्स्ड पर्सोनल बिल शामिल हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े बिल में करीब 65 हजार आउटसोर्स मुलाजिमों को आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी व्यवस्था से बाहर निकालकर पंजाब सरकार के अधीन कॉन्ट्रैक्ट पर लाने का प्रावधान है। वहीं, सत्र के आखिरी दिन भी सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष कार्यवाही की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है। सरकार ने पीएम तो विरोधी दलों ने AAP को घेरा इस बार विधानसभा सत्र में कांग्रेस पूरी तरह आक्रामक नजर आई। कांग्रेस विधायक काले पटके पहनकर विधानसभा पहुंचे और पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। वहीं, सरकार ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसके खिलाफ प्रस्ताव भी पेश किया। सीएम भगवंत मान से लेकर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते नजर आए। स्पीकर ने पीएम मोदी के ‘फ्रेंड्स’ वाले बयान और E20 इथेनॉल-पेट्रोल समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा। वहीं, भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने सदन में माइनिंग के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा और अवैध खनन को लेकर जवाब मांगा। कांग्रेस ने इस मामले में कमेटी गठित करने का सुझाव दिया। अब जानिए क्या- क्या हुआ इस बार सेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *