![]()
चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सांसद मनीष तिवारी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि संसद में मुद्दे उठाना आसान है, लेकिन असली चुनौती जमीन पर काम करके दिखाने की है। चुनाव के दौरान सांसद ने कई वादे किए थे, अब उन्हें बताना चाहिए कि उनमें से कितने पूरे हुए। उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और शनिवार-रविवार की छुट्टी होती है। इसलिए वह छुट्टी वाले दिनों में ही शहर में दिखाई देते हैं। इसके अलावा वह शहर में नजर नहीं आते। सांसद को चंडीगढ़ के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए। मेयर ने कहा कि अगर किसी को शहर की वास्तविक समस्याओं और समाधान की हकीकत जाननी है तो जमीन पर उतरकर काम करना होगा। केवल संसद में बोलने से समस्याएं हल नहीं होतीं। चंडीगढ़ के लोगों ने सांसद को केवल संसद में बोलने के लिए नहीं, बल्कि शहर के लोगों की समस्याओं को समझने व उनके समाधान के लिए चुना है। अब पढ़ें क्या बोले चंडीगढ़ के मेयर:- चंडीगढ़ के लोगों को केवल भाषण नहीं, बल्कि काम चाहिए मेयर ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों को केवल भाषण नहीं, बल्कि काम चाहिए। उन्होंने सांसद से कहा कि संसद में मुद्दे उठाने के साथ-साथ जमीन पर उतरकर काम करें। लोगों की समस्याओं को हल कराने का प्रयास करें। तभी पता चलेगा कि शहर की वास्तविक समस्याएं क्या हैं और उनका समाधान किस तरह किया जा सकता है।
Source link
चंडीगढ़ मेयर बोले- संसद में बोलना आसान:छुट्टी वाले दिन शहर में दिखाई देते हैं सांसद मनीष तिवारी, जमीन पर काम करके दिखाएं
