Headlines

पिता की मौत का सदमा नहीं सह सकी बीएड छात्रा:जयपुर में फंदा लगाकर दी जान; 5 दिन पहले ही परीक्षा देने आई थी




जयपुर के आनंदपुरी किराए के कमरे में रह रही बीएड छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा के पिता का 10 दिन पहले ही निधन हुआ था, जिसके बाद से वह गहरे डिप्रेशन (अवसाद) में थी। वह बीएड की परीक्षा देने बाड़मेर से जयपुर आई थी। बीते 3 अगस्त को ही उसके पिता की तीये की बैठक हुई थी। मोतीडूंगरी थाना प्रभारी मोहन ने कहा- मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवती फंदे से लटकी मिली। युवती ( 24) शिव नगर, थाना सदर, जिला बाड़मेर की रहनी वाली थी। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। जांच में सामने आया कि आदर्श नगर स्थित मीरा गर्ल्स कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही थी। परिवार के अनुसार 3 अगस्त को उसके पिता की तीये की बैठक हुई थी। इसके बाद कॉलेज की परीक्षाओं के चलते वह जयपुर लौट आई थी। बताया जा रहा है कि वह पिता की मौत से बेहद आहत थी और मानसिक तनाव में थी। बीएड की परीक्षाएं 14 अगस्त तक चलनी हैं और वह शनिवार को अपना पेपर देकर लौटी थी। कमरे से बाहर नहीं निकली तो हुआ शक
मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि लड़की ने रविवार सुबह से रात तक कमरा नहीं खोला था। शनिवार को युवती कॉलोनी में रहने वाली अपनी सहेलियों से भी मिलकर आई थी। मकान मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवती कमरे में फंदे से लटकी मिली। सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों के जयपुर पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *