![]()
बेगूसराय में आज सुबह(03 अक्टूबर 2026) गंगा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से दो युवक डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भी जुटी हुई है। एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। लापता युवकों की पहचान गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा गोढ़ियारी मोहल्ला निवासी प्रताप सहनी के पुत्र अंकित कुमार (20) और बिरजू राम के पुत्र शुभम कुमार (18) के रूप में की गई है। घटना बरौनी प्रखंड क्षेत्र में सिमरिया भोला स्थान गंगा घाट की है। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए जानकारी के मुताबिक दोनों दोस्त थे और सुबह साइकिल से स्नान करने के लिए निकले थे। घर से करीब चार किलोमीटर दूर सिमरिया भोला स्थान घाट के पास साइकिल लगाकर दोनों स्नान करने चले गए। इस दौरान गहराई का पता नहीं चलने से दोनों डूबने लगे। तलाशी अभियान जारी है दोनों को डूबता देखकर घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्नान कर रहे लोगों ने कपड़ा फेंककर बचाने का प्रयास किया, लेकिन किनारे में ही पानी अधिक रहने और गंगा की धार काफी तेज रहने से सफल नहीं हो सके। इसके बाद उसके परिजनों और प्रशासन को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है।
Source link
बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान दो दोस्त डूबे:गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर, तलाशी जारी; सिमरिया भोला स्थान घाट पर हादसा
