![]()
उदयपुर-पालनपुर फोर लेन पर पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कोजरा गेट के पास एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों में से 6 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद पिंडवाड़ा से सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इनमें से तीन घायलों को सिरोही में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि अन्य तीन वहां से कहीं और चले गए। जानकारी के अनुसार, यह ऑटो रिक्शा पिंडवाड़ा से इसरा जा रहा था और इसमें 12 यात्री सवार थे। कोजरा गेट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण ऑटो बेकाबू होकर दो बार पलट गया। हादसे के बाद सभी घायलों को विभिन्न साधनों से पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। 6 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पिंडवाड़ा और स्वरूपगंज से पहुंची एंबुलेंस 108 के पायलट और मेल नर्स ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया और रेफर किए गए 6 लोगों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। सिरोही में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। घायलों में लस्सी देवी पत्नी रिजमाराम, शारदा पत्नी टीकाराम और बड़ी पत्नी समताराम शामिल हैं, जिनका इलाज महिला वार्ड में चल रहा है।
Source link
पिंडवाड़ा में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 12 लोग घायल:6 गंभीर घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया
