Headlines

ब्यावर विधायक रावत ने वार्ड 44 में जनसंपर्क किया:'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से शुरुआत, सुनीं वार्डवासियों की समस्याएं




विधायक शंकर सिंह रावत ने सोमवार को ब्यावर के वार्ड संख्या 44 में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने इसमें भाग लिया और अपनी समस्याएं बताईं। कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत के साथ निवर्तमान सभापति नरेश कनोजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय किशन बलदुआ, मंगत सिंह मोनू, वीरेन्द्र सिंह रावत और गोपाल रावत सहित कई गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वार्डवासी तुलसीराम शर्मा (गड्डू शर्मा) ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डवासियों से सीधा संवाद किया गया। उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया, जिनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं और वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और जनसेवा से जुड़े ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *