Headlines

Katni News: NSUI Protest In Dhimarkheda


एसडीओ को ज्ञापन देने एनएसयूआई कार्यकर्ता।

कटनी के ढीमरखेड़ा मुख्यालय में शासकीय आईटीआई भवन निर्माण और स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (M.A. एवं M.Sc.) की कक्षाएं शुरू कराने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया।

.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बड़वारा विधानसभा अध्यक्ष अवध सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने तहसील/अनुविभागीय अधिकारी (SDO) को ज्ञापन सौंपा।

NSUI अध्यक्ष अवध सिंह यादव ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को भी इन मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया था। उस समय प्रशासन को उचित कार्रवाई के लिए 10 दिनों की समय-सीमा दी गई थी। हालांकि, समय-सीमा बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।

यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित रहना पड़ रहा है। इसी के विरोध में 10 अगस्त 2026 को यह प्रदर्शन किया गया।

ज्ञापन देने पहुंचे एनएसयूआई।

ज्ञापन देने पहुंचे एनएसयूआई।

छात्रों की प्रमुख मांगों में शासकीय महाविद्यालय में M.A. और M.Sc. कक्षाएं तुरंत शुरू करना शामिल है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के गरीब, किसान और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को स्नातक के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की मजबूरी खत्म होगी।

दूसरी मांग स्वीकृत आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर है। छात्रों ने जोर दिया कि इसका निर्माण किसी अन्य स्थान पर न कराकर ढीमरखेड़ा मुख्यालय पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके।

छात्र नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों पर तुरंत लिखित आदेश या ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तो आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आने वाले दिनों में इसे अनिश्चितकालीन चक्काजाम और आमरण अनशन जैसे तीव्र प्रदर्शनों में बदलने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *