Headlines

ललितपुर में किशोरी ने झील में कूदकर दी जान:मरने से पहले पत्थर पर लिखा 'आई लव यू पापा'




ललितपुर जिले के तालबेहट में एक 14 वर्षीय किशोरी ने मानसरोवर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे हजारिया मंदिर के पास स्थित झील में हुई। मृतका की पहचान छवि कुशवाहा के रूप में हुई है, जो महेश कुशवाहा की पुत्री और मूल रूप से उरई की निवासी थी। वह वर्तमान में तालबेहट के सिविल लाइन क्षेत्र में रह रही थी। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को तालबेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस नोट में “आई लव यू पापा” जैसे शब्द लिखे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। मृतका छवि अपने एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। तालबेहट कोतवाली प्रभारी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक विशाल पाठक ने पुष्टि की कि किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया था और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है । जानकारी के अनुसार परिजन लगभग एक घंटे तक तेज ड्रामा करते रहे है। और किशोरी के शव को इलेक्ट्रिक स्कूटी पर रखकर अपने साथ ले जाने पर अड़े रहे। पुलिस के समझाने के बावजूद, परिजन शव को उरई ले जाने की जिद पर कायम रहे और अंततः उसे अपने साथ ले गए। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *