![]()
शाजापुर में जय शिव कावड़ यात्रा के कार्यालय का शुभारंभ सोमवार शाम करीब 5 बजे किया गया। इस अवसर पर हिंदू समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, यह कावड़ यात्रा इस वर्ष 26वें वर्ष में प्रवेश करेगी। यात्रा 16 अगस्त को श्री बालवीर हनुमान मंदिर से रवाना होगी और नैनावद स्थित प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान महादेव का अभिषेक करेंगे। वर्ष 2000 में पं. संतोष जोशी ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना को लेकर इस यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने लगातार 21 वर्षों तक उज्जैन पहुंचकर भगवान महादेव का अभिषेक किया था। अब यात्रा का क्रम जारी रखते हुए जिला मुख्यालय से लगभग 9 किलोमीटर दूर ग्राम नैनावद स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महादेव का अभिषेक किया जाता है। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं और इस बार भी हजारों लोगों के आने की उम्मीद है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, देश की खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना करना है। कार्यालय शुभारंभ के दौरान श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की।
Source link
जय शिव कावड़ यात्रा कार्यालय का शुभारंभ:यात्रा 16 अगस्त को बालवीर हनुमान मंदिर से निकलेगी, नैनावद में महाकाल का पूजन करेंगे
