Headlines

नकोदर में महिला डॉक्टर से गनपॉइंट पर लूट:ससुर के साथ एक्टिवा से लौट रही थीं घर, नकाबपोश बदमाशों ने फायर कर गहने छीने




जालंधर के नकोदर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिन-दहाड़े गनपॉइंट पर लूटपाट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक महिला डॉक्टर को पिस्तौल की नोक पर रोका और उनके सोने के गहने लूट लिए। शातिर बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से एक राउंड हवाई फायर भी किया और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर शुस्मिता जालंधर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। यह वारदात 10 अगस्त की शाम को उस वक्त हुई जब वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने ससुर जोनस मसीह (निवासी गांव गांधरा) के साथ एक्टिवा पर सवार होकर नकोदर से अपने गांव की तरफ जा रही थीं। दाना मंडी के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेरा शाम करीब 4:15 बजे, जब उनकी एक्टिवा नई दाना मंडी के नजदीक पहुंची, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। लुटेरों ने एक्टिवा के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और डॉक्टर व उनके ससुर पर पिस्तौल तानकर उन्हें रुकने का इशारा किया।
हवाई फायर कर छीने सोने के गहने जैसे ही उन्होंने घबराकर एक्टिवा रोकी, लुटेरों ने उन्हें डराने और शोर न मचाने के लिए हवा में एक राउंड फायर झोंक दिया। गोली की आवाज से पीड़ित सहम गए, जिसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर डॉक्टर शुस्मिता से उनकी सोने की चेन, कान की बालियां और एक सोने की अंगूठी जबरन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों नकाबपोश तेजी से बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस सड़क पर हुई इस सरेआम लूटपाट के बाद पीड़ितों ने तुरंत इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लुटेरों सुराग लगाने के लिए वारदात वाली जगह और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *