Headlines

इंजेक्शन लगने के बाद 18 माह के बच्चे की मौत:देवरिया में परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; लापरवाही का आरोप, 10 दिन से बीमार था




देवरिया में न्यू कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 माह के बच्चे की मौत के बाद सोमवार रात हंगामा हो गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी रंजीत मद्धेशिया अपने बेटे आयांश का करीब 10 दिन से इलाज करा रहे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। 10 दिन से चल रहा था बच्चे का इलाज रंजीत मद्धेशिया का 18 माह का बेटा आयांश पिछले करीब 10 दिनों से बीमार था। परिजन उसका इलाज न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. एचएस राय के अस्पताल में करा रहे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद आयांश की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के बाहर पहुंचकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर अपने घर चले गए। पुलिस जुटा रही इलाज से जुड़े दस्तावेज सदर कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि परिजनों की ओर से लगाए गए इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस उपचार के दौरान बच्चे की स्थिति, दी गई दवाओं और इंजेक्शन समेत अन्य चिकित्सकीय पहलुओं की जानकारी जुटाएगी। अस्पताल से इलाज से संबंधित दस्तावेज भी लिए जाएंगे। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *