![]()
रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर एक महिला के जहर खाने के मामलें में पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे है। सुसाइड अटेम्प्ड करने वाली महिला का नाम रजिया बेगम और आरोपियों का नाम आमीन उर्फ मीठा और असलम उर्फ पप्पा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला 9 अगस्त को मौदहापारा निवासी रजिया बेगम ने सुसाइड अटेम्प्ड किया था। परिजनों के मुताबिक, परिवार की जरूरतों के लिए रजिया ने कुछ लोगों से ब्याज पर रुपए लिए थे। आरोप है कि मूल रकम और ब्याज चुकाने के बाद भी उससे लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि कर्ज की रकम को लेकर आरोपी कथित तौर पर घर पहुंचकर गाली-गलौज करते और महिला को परेशान करते थे। कथित प्रताड़ना से परेशान होकर रजिया ने 9 अगस्त को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दो आरोपियों को लिया हिरासत में घटना की शिकायत मिलने के बाद मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमीन उर्फ मीठा और असलम उर्फ पप्पा को गिरफ्तार किया है। दोनों से कर्ज और ब्याज की रकम से जुड़े विवाद के संबंध में पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत में शहजादा, गुड्डन दादी समेत कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस इन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के बाद मौदहापारा इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि महिला के इलाज के साथ मामले में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मौदहापारा सुसाइड अटेम्प्ड केस…दो आरोपी पुलिस हिरासत में:कर्जदारों के दबाव में महिला ने पिया था जहर, पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
