Headlines

Kangra PDNA Fund Controversy | MLA Pawan Kajal Statement on Congress


कांगड़ा के विधायक पवन काजल को सम्मानित करते लोग।

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए केंद्र सरकार ने पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (PDNA) के तहत 10 करोड़ 63 लाख रुपए मंजूर किए हैं। विधायक पवन काजल ने बताया कि स्वीकृत राशि में से तीन करोड़ रुपये की पहली कि

.

विधायक के अनुसार, इस राशि से आपदा में क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, रिटेनिंग वॉल का निर्माण और पेयजल योजनाओं के लिए वाटर स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे।

सड़क की मरम्मत पर करीब 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे

उन्होंने कहा कि राजल-नंदरुल सड़क पर रिटेनिंग वॉल के निर्माण तथा समीरपुर-देहरिया-चील-वेही-कपाड़िया सड़क की मरम्मत पर करीब 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पवन काजल ने इस राशि को लेकर कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिली सहायता का उपयोग क्षेत्र में आपदा से प्रभावित कार्यों को दोबारा शुरू करने में किया जाएगा।

लोगों के साथ विधायक पवन काजल।

लोगों के साथ विधायक पवन काजल।

बनेर खड्ड पर बंद पड़े पुल के लिए भी बजट उपलब्ध करवाने की मांग

काजल ने कांग्रेस नेताओं से बनेर खड्ड पर लंबे समय से बंद पड़े पुल के लिए भी बजट उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुल बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, समेला सुरंग से कांगड़ा बाईपास तक सड़क निर्माण के लिए एनएचएआई ने लोक निर्माण विभाग को 11 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। विधायक के मुताबिक इस सड़क का काम भी जारी है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *