जयपुर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों तेज बारिश का यलो अलर्ट है। इससे पहले सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंद, झालावाड़) में 12 इंच तक पानी बरसा।
भारी बरसात के बाद यहां के हालात बिगड़ गए हैं। झालावाड़ में मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी है। हाड़ौती के दो बड़े बांध कालीसिंध और छापी के गेट खोलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
वहीं, उदयपुर संभाग में सोमवार को 6 इंच तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक तेज बरसात का दौर जारी रह सकता है।
प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स
झालावाड़ में एक फीट पानी बरसा: प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ के सुनेल इलाके में 300MM (12 इंच) दर्ज हुई। जबकि बाकनी में 270MM, पिरावा में 262, रायपुर में 220, मनोहरथाना में 101, झालावाड़ शहर में 88, अकलेरा में 78, गंगधर में 71MM बरसात हुई।
10 से ज्यादा जिलों में दिनभर बारिश: पिछले 24 घंटे में कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ जिलों में 6 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जयपुर, टोंक समेत अन्य कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण कालीसिंध और छापी डैम के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
आज भी भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थित लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है।
राजस्थान में मौसम की PHOTOS

बीकानेर जिले के भी अलग-अलग इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में लगातार बरसात के कारण बाजारों की सड़कें डूब गईं।

हाड़ौती क्षेत्र में दो दिन से हो रही लगातार बरसात के कारण बड़े बांध छलकने लगे हैं।

बूंदी में भारी बारिश के कारण सोमवार को बाढ़ जैसे हालात नजर आए। लोगों की गाड़ियां बह गईं। घरों में पानी घुस गया।

टोंक में सोमवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।


लाइव अपडेट्स
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजगढ़ बांध के भी 6 गेट खोले, आज स्कूल बंद रहेंगे
कालीसिंध बांध के 13 गेटों को 4-4 मीटर खोलकर 196329 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
छापी बांध के 12 गेट और राजगढ़ बांध के 6 गेट खोले गए हैं।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए झालावाड़ कलेक्टर ने मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। वहीं, तेज बारिश से भोपाल-इंदौर राजमार्ग 5 घंटे बंद रहा।
झालावाड़ के कचराखेड़ी के सरकारी स्कूल में पानी भरने से 40 बच्चे व शिक्षक फंस गए। प्रशासन ने रेस्क्यू किया।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जैसलमेर में तापमान फिर 40 डिग्री के ऊपर
राजस्थान के दक्षिणी जिलों में बारिश हुई, लेकिन पश्चिमी जिलों में मौसम साफ रहा।
जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर में सोमवार दिन में धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी, जिससे इन शहरों में गर्मी, उमस बढ़ गई।
दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ।

51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आगे ऐसा रहेगा मौसम



51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर में दोपहर बाद बरसात हुई
जयपुर: सोमवार दिनभर उमस रही। आसमान में हल्के बादल छाने और धूप निकलने से तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ गया।
जयपुर में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ बारिश हुई। दोपहर करीब 4 बजे चारदीवारी, एमआई रोड, टोंक रोड, आदर्श नगर, गोपालपुरा बाइपास समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई।
जयपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में सोमवार दिनभर घने बादल छाए रहे। जो रुक-रुककर बरसते रहे।
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोटा में मंडी में पानी भरा, उदयपुर में बारिश से मौसम सुहावना
कोटा: सोमवार दोपहर को शहर और ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई। रामगंज मंडी कृषि उपज मंडी में पानी भर गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, 13.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

कोटा में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा।
उदयपुर: दोपहर बाद शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
उदयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था।

उदयपुर में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीकर में बारिश, अजमेर में गर्मी कम
सीकर सोमवार दोपहर बाद आधा घंटा बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
सीकर में 15 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। हालांकि इस दौरान हवा में लो प्रेशर सिस्टम रहने से उमस भी बनी रहेगी।
अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सीकर में सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन बारिश हुई।
अजमेर: बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना रहा। गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर में दिनभर बारिश नहीं हुई। हालांकि, दिन भर बादल छए रहने के कारण गर्मी-उमस कम रही।
12:27 AM11 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
अलवर में मौसम साफ, जोधपुर में बादल छाए
अलवर: सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में उमस रही। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसा 11 अगस्त को मध्यम बारिश और 12 से 15 अगस्त तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

अलवर में सोमवार को बारिश नहीं हुई। मौसम साफ रहने से थोड़ी गर्मी बढ़ी है।
जोधपुर: सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जोधपुर में सुबह बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

