भोजपुर में नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। दूसरे दिन SDRF ने शव पानी से बाहर निकाला। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बरहबतरा वार्ड-3 निवासी मो. सद्दाम(17) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है।
.
पिता मो. शमीम अंसारी ने बताया कि रविवार को अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया। उस दिन काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

SDRF की टीम ने शव बरामद किया।
2 घंटे तक लोगों ने रोड जाम रखा
शव नहीं मिलने पर रविवार देर शाम ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सिंडिकेट मोड़ पर करीब 2 घंटे तक लोगों ने रोड जाम रखा। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सोमवार को फिर से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान गांगी नदी उसका शव मिला।
परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। मृतक पांच भाई-बहन में चौथे स्थान पर था। परिवार में मां जमीला खातून, बहन शब्बू प्रवीण, शबनम परवीन और भाई मो.समद, मो.सैयद है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
