![]()
सावन की मासिक शिवरात्रि के मौके पर मंगलवार सुबह से ही हरियाणा के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु हाथों में पूजा की थालियां, दूध, बेलपत्र और गंगाजल लेकर मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। प्रदेश के प्रमुख शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़ के PHOTOS… मंदिरों में विशेष सजावट, सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन शिवरात्रि के चलते मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। कई मंदिरों में भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालु कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद व बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शिवरात्रि से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
हर-हर महादेव से गूंजे हरियाणा के शिवालय:सुबह से जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतारें, गंगाजल भी चढ़ा रहे
