Headlines

पेंटिकॉस्टल में प्रथम छात्र नेतृत्व सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन




बोकारो | दी पेंटिकॉस्टल असेम्बली स्कूल में 8 एवं 9 अगस्त को प्रथम छात्र नेतृत्व सम्मेलन का आयोजन हुआ। विद्यार्थी नेतृत्व, बौद्धिक प्रखरता, कूटनीतिक कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण पर आधारित इस सम्मेलन में 148 प्रतिनिधियों तथा सचिवालय के 20 सदस्यों ने भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद, मानवाधिकार परिषद और विश्व स्वास्थ्य संगठन की चार समितियों में वैश्विक चुनौतियों पर गंभीर विमर्श हुआ। विद्यार्थियों ने शोधपरक तथ्यों के आधार पर विचार रखते हुए संवाद, वार्ता और सहमति से प्रस्ताव तैयार किए। उद्घाटन मुख्य अतिथि सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएसपी मुख्यालय पवन कुमार रहे। उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *