![]()
औरंगाबाद में लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को बारुण थाना की पुलिस ने धार दबोचा है। शुक्रवार की रात बारुण थाना पुलिस की टीम पटना कैनाल नहर रोड स्थित धनौती पुल समीप से की है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि औरंगाबाद जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस का ‘रोको-टोको’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गस्ती दल ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात बारुण थाना पुलिस की टीम पटना कैनाल नहर रोड स्थित धनोती पुल के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में बारुण थाना कांड संख्या 392/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कट्टा, कारतूस और चाकू समेत सामान बरामद पकड़े गए लोगों में जम्होर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी प्रभु कुमार, सुनील कुमार तथा बारुण थाना क्षेत्र के माझियांव गांव निवासी राकेश कुमार शामिल है।पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। मामले की जांच के साथ पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और कारतूस इनके पास कहां से पहुंचे थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। हथियार बरामदगी के बाद जांच में जुटी पुलिस हथियारों के साथ तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस बरामद हथियार, कारतूस, चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को जांच का हिस्सा बना रही है। मोबाइल फोन की जांच से भी पुलिस को मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण के लिए वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी का अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है। धनोती पुल के पास हुई इस कार्रवाई को इसी अभियान के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है।
Source link
औरंगाबाद- लूट की योजना बना रहे 3 अपराधी गिरफ्तार:आरोपियों के पास से देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस बरामद: पुलिस बोली- रोको-टोको अभियान के तहत पकड़ा
