Headlines

श्योपुर की सीप नदी पार कर रामबाड़ी पहुंचा चीता:खेतों में दिखा, भीड़ जुटी; वन विभाग की टीम कर रही निगरानी




श्योपुर जिले में पिछले दस दिनों से सोईकलां और आसपास के गांवों में घूम रहा एक चीता मंगलवार सुबह शंकरपुर के पास सीप नदी पार कर रामबाड़ी नहर के नजदीक खेतों में पहुंच गया। चीते को खेतों में देखकर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की निगरानी टीम सक्रिय हो गई और लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही है। वन विभाग के अनुसार, यह चीता पिछले लगभग दस दिनों से सोईकलां, शंकरपुर, मेवाड़ा और गुरुनावदा सहित आसपास के गांवों के खेतों और रास्तों में देखा जा रहा था। यह कभी खेतों में बैठा मिलता था, तो कभी सड़क या नदी क्षेत्र की ओर जाते हुए दिखाई देता था। सोमवार तक इसकी गतिविधियां शंकरपुर क्षेत्र के आसपास ही दर्ज की गई थीं। रामबाड़ी नहर किनारे पहुंचा मंगलवार सुबह चीते ने सोईकलां क्षेत्र छोड़ा और रामबाड़ी नहर के पास खेतों में पहुंच गया। इसकी खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई और वे चीते को देखने के लिए मौके पर जमा हो गए। इस दौरान एक ग्रामीण ने चीते का वीडियो बना लिया, जिसमें वह खेतों के बीच घूमता दिख रहा है। वन विभाग ने लोगों से चीते से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उसके पीछे न जाने की अपील की है। चीते की लगातार बदलती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग का अनुमान है कि वह अब सोईकलां क्षेत्र से आगे बढ़कर जंगल की ओर जा सकता है। सीप नदी पार कर रामबाड़ी नहर के पास पहुंचना भी उसके जंगल की ओर बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। वन विभाग की टीम चीते की लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि उसकी अगली दिशा का पता लगाया जा सके। ग्रामीणों में चिंता पिछले दस दिनों से चीते के गांवों के आसपास घूमने के कारण किसानों और ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है। खेतों में काम करने वाले किसान विशेष सावधानी बरत रहे हैं। वन विभाग की निगरानी टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और चीते की गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि चीता बिना किसी परेशानी के सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *