Headlines

पार्षद के बेटे पर नाबालिग से चोरी कराने का आरोप:डरा-धमका कर मामा घर से 2 लाख के जेवर चुराने कहा;ऑनलाइन-बेटिंग की भी लत लगाई




दुर्ग में घर से करीब 2 लाख के सोने के जेवर चोरी कराने के मामले में पुलिस ने पार्षद के बेटे को हिरासत में लिया है। आरोप है कि पार्षद के बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग को डराया-धमकाया और उसके मामा के घर से जेवर चोरी करने के लिए कहा। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चोरी कराने के मामले में भिलाई के वार्ड नंबर- 6 के पार्षद रविशंकर कुर्रे के बेटे अनुराग कुर्रे (32) को कस्टडी में लिया है। मामले में नाबालिग की मां ने भी अनुराग कुर्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, अनुराग कुर्रे पर नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग एप पर पैसे लगाने की आदत डालने का भी आरोप है। मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? पुलिस के मुताबिक, दुर्गानगर जुनवानी रोड निवासी मोहम्मद मोहसीन खान (32) ने 9 अगस्त को स्मृतिनगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि अनुराग कुर्रे की पहचान एक दोस्त के जरिए उनके नाबालिग भांजे मोहम्मद अतीफ से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद अनुराग ने नाबालिग को डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके मामा के घर से सोने के जेवर चोरी कर लाने के लिए कहा। 2 लाख के जेवर आरोपी को दिए शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने घर से सोने की दो अंगूठियां, एक हार, एक जोड़ी कान की बालियां और एक मंगलसूत्र चोरी कर अनुराग को दे दिया। इन जेवरों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। आरोप है कि जेवर लेने के बदले अनुराग ने नाबालिग को कुछ पैसे दिए। ऑनलाइन बेटिंग एप पर पैसे लगाने की लत लगाने का आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनुराग ने नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग एप पर पैसे लगाने की आदत डलवाई थी। मोहम्मद मोहसीन खान के मुताबिक, पिछले 2-3 महीने से नाबालिग अनुराग के कहने पर ऑनलाइन बेटिंग में पैसे लगा रहा था। पुलिस अब नाबालिग से भी पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरी किए गए सोने के जेवर कहां दिए गए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा अनुराग कुर्रे और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नाबालिग की मां ने भी दर्ज कराई शिकायत इसी मामले में नाबालिग की मां शाहीन परवीन ने भी स्मृतिनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक नाबालिग ने घर से एक जोड़ी सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठियां चोरी कर अनुराग कुर्रे को दे दी थीं। इन जेवरों की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है। आरोप है कि जेवर लेने के बदले अनुराग ने नाबालिग को कुछ पैसे दिए और उसे ऑनलाइन बेटिंग एप पर पैसे लगाने की आदत डाल दी। मां ने शिकायत में बताया है कि पिछले 2-3 महीनों से उसका बेटा अनुराग के कहने पर यह काम कर रहा था। जेवर और ऑनलाइन बेटिंग कनेक्शन की जांच स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने अनुराग कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद करने के साथ ही मामले में शामिल दूसरे व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसके अलावा नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग एप से जोड़ने और पिछले 2-3 महीनों में हुए लेन-देन की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *