![]()
बांका में सोमवार की देर शाम एक शख्स ने स्वयं को गंभीर रूप से घायल कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना बेलहर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा धौरी गांव की है। घायल की पहचान 55 वर्षीय जलधर राम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल जलधर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। 15 दिनों से मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक जलधर राम की पत्नी अनीता देवी और भाई दीपक राम ने बताया कि पिछले 10-15 दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर असामान्य बातें करते थे और उनका व्यवहार भी बदला हुआ था। घटना के समय अनीता देवी खेत गई थीं और जलधर घर में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने ब्लेड से स्वयं को गंभीर रूप से घायल कर लिया। कुछ देर बाद जलधर के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर उन्हें गंभीर हालत में देखकर पड़ोसियों ने खेत में काम कर रही उनकी पत्नी और भाई को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों घर पहुंचे और जलधर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दोनों बेटे बाहर करते है मजदूरी अनीता देवी के अनुसार, उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दोनों पुत्र बाहर मजदूरी करते हैं, जबकि दोनों पुत्रियां अपने ससुराल में रहती हैं। इस घटना के बाद से परिवार में मायूसी का माहौल है। बेलहर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच कर रही है।
Source link
बांका में शख्स ने आत्महत्या का किया प्रयास:मानसिक स्थिति बिगड़ने पर ब्लेड से खुद को किया घायल, मायागंज रेफर
