Headlines

Shivpuri NH-46 Jam | Kakarwaya Highway Water Logging Traffic Update



शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में ककरवाया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-46 (NH-46) पर बारिश का पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। रातभर वाहन पानी के बीच धीमी गति से रेंगते रहे, जिसके कारण सोमवार सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने पर भीषण जाम लग गया।

.

जानकारी के अनुसार, ककरवाया में भैया होटल के पास हर साल बारिश के दौरान आसपास का पानी हाईवे पर जमा हो जाता है। इस बार भी भारी बारिश के बाद सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। इससे हाईवे से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस बार स्थिति अधिक गंभीर इसलिए हो गई क्योंकि इसी क्षेत्र में एनएच-46 पर एक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते वाहनों को फिलहाल हाईवे की केवल एक ही पट्टी से निकाला जा रहा है। ऐसे में जब बारिश का पानी सड़क पर भर गया, तो वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई, जिससे धीरे-धीरे जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित निकलवाया सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और पानी में फंसे वाहनों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। दोपहर तक पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात रखा गया, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे और दोबारा जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश में इस स्थान पर हर साल पानी भरता है, लेकिन ओवरब्रिज निर्माण के कारण इस बार समस्या कहीं अधिक बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *