![]()
हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंडी जिले में 2 प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) झलोगी के पास और मंडी-पठानकोट NH तालगहर में अवरुद्ध हो गया है। मंडी-कुल्लू NH पर झलोगी के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मंगलवार सुबह करीब सात बजे से यातायात रोक दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। जानकारी के अनुसार, झलोगी क्षेत्र में बारिश के दौरान पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने शुरू हुए। इसके बाद हनोगी टनल, पंडोह डैम और मंडी की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को रोका गया। एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने लोगों से पुलिस कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पहाड़ी से गिर रहा मलबा वहीं, मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उरला के तालगहर में पहाड़ी से फिर भारी मात्रा में पानी के साथ मलबा और गाद आने से मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। मार्ग की बहाली के लिए सुबह से ही मशीनरी मौके पर तैनात कर दी गई है। हालांकि, पहाड़ी से लगातार आ रहे पानी और मलबे के कारण सड़क बहाली के काम में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे मार्ग को बहाल होने में अभी समय लग सकता है। मंडी में 10 दिन से हो रही बारिश मंडी में पिछले करीब 10 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें दोनों स्थानों पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और जोखिम वाले मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें।
Source link
मंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात:2 नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बाधित; झलोगी में पत्थर, तालगहर में मलबा गिरने से मार्ग बंद
